logo

Ranchi News की खबरें

Ranchi : मेन रोड हिंसा को लेकर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने पूछा SSP को क्यों हटाया

10 जून को हुई मेन रोड हिंसा को लेकर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि रांची एसएसपी एवं डेली मार्केट थानेदार को क्यों हटाया गया। मौके वारदात पर मौजूद लोगों को सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दिखाया गया।

Ranchi : बुजुर्ग महिला का चेन छिनकर फरार हुए अपराधी, घटना सीसीटीवी में कैद 

राजधानी रांची में अब अपराधिक घटनाएं आम हो गयी हैं। सरेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बॉस्को नगर में एक महिला के साथ चेन छिनतई की गई है।

Ranchi : व्हाट्सऐप ग्रुप चलाने वालों पर है प्रशासन की नजर, मुहर्रम और सावन को देखते हुए बरती जा रही सावधानी

रांची के मेन रोड में 10 जून को हुई घटना के बाद रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। करीब डेढ़ महीने से इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि फिर से किसी तरह का कोई भी उपद्रव किसी समुदाय के तरफ से ना किया जाए।

Ranchi : स्वर्णरेखा पुल के नीचे नवजात बच्ची का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस 

हटिया स्वर्णरेखा पुल के नीचे एक नवजात बच्ची का शव मिला। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची मौके पर मामले की छानबीन कर रही है।

Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे 3 दिन के लिए रांची दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 

झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोरहाबादी मैदान स्थित संगम गार्डन में राजीव गांधी मेधा छात्र सम्मान समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

Ranchi : बाइक की डिक्की से 2 लाख चुराकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, अप्रैल की है घटना

विनोद गंजू के द्वारा मैक्लुस्कीगंज थाना में आवेदन देकर सूचित किया गया था कि 11 अप्रैल 2022 को सुबह 11:00 बजे खलारी बैंक ऑफ इंडिया से 2 लाख निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की पर रखा और मैक्लुस्कीगंज जा रहा था

Ranchi : तेज रफ्तार लील गई 2 जिंदगियां, धुर्वा इलाके में सड़क दुर्घटना 

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धुर्वा थाने (Dhurva Police Station) की पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया।

Ranchi : मीरा सिंह को तुपुदाना थाना प्रभारी बनाये जाने पर उठ रहे सवाल, घूस लेने के आरोप में जमानत पर हैं

तुपुदाना थाना प्रभारी कन्हैया सिंह को लाइन हाजिर होने के बाद मीरा सिंह को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। मीरा सिंह के थाना प्रभारी बनने पर कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं। इस पोस्टिंग पर कई सवाल उठने लगे हैं।

Ranchi : शिव मंदिर में सेंधमारी, 40 हजार नगद और नाग देवता लेकर उड़े चोर 

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर 40 हजार नकद, नाग देवता की प्रतिमा सहित कई कीमती सामान चुरा ले गये हैं। सोमवारी होने की वजह से दिन में महाकालेश्वर मंदिर में भीड़ थी।

Ranchi : कारगिल विजय दिवस पर परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर परमवीर चक्र लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया साथ ही उन्हें सैनिक सलामी दी गई।

Ranchi : धान रोपने गई बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि की है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। घरवाले जब बेटी को खोजने निकले तो उसके मोबाइल पर रिंग किया गया।  परिजनों ने देखा कि एक तरफ मोबाइल रिंग हो रहा था और तो दूसरी तरफ शव था।

Ranchi : पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देर रात से ही कतार में श्रद्धालु

पहाड़ी मंदिर की भीड़ आज देखते ही बन रही है। भोलेनाथ के भक्त भक्ति में सराबोर होकर अपने बाबा के दर्शन करने को मंदिर पहुंचे हैं। आज सावन की दूसरी सोमवारी है। राजधानी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।  

Load More